Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लजीज मंगलोरी अचार बनाने की सरल विधि

हमें फॉलो करें लजीज मंगलोरी अचार बनाने की सरल विधि
सामग्री :
 
1 किलो छोटे-छोटे बिना गुठली पड़े कच्ची कैरी (कच्चे आम), पिसी लाल मिर्च 250 ग्राम, पिसी हल्दी दो चम्मच, हींग 5 ग्राम, सरसों 200 ग्राम, 200 ग्राम नारियल तेल, पानी 5 कप, नमक स्वादानुसार।

विधि :
 
* सबसे पहले आमों को धोकर कपड़े पर सुखा दीजिए। 

* नमक को पानी में घोलकर खूब उबालिए। ठंडा होने पर छानकर बर्तन में रखिए। 

* सारे आमों को नमक-पानी वाले इस बर्तन में डालिए। 

* चार-पांच दिन ढंक कर रखिए। दिन में एक-दो बार हिलाइए। 

* 4-5 दिन बाद आम थोड़े सिकुड़कर हरे से पीले हो जाएंगे। अब इन्हें निकालकर कपड़े पर सुखाइए। 

* नमक के पानी को फिर से 5 मिनट उबालिए। ठंडा होने दीजिए। 

* इस पानी से मिर्ची, हल्दी और हींग पीस लीजिए। 

* सरसों अलग पीस लीजिए।

* पिसे हुए दोनों मिश्रणों को आमों में मिलाकर बर्तन में भर दीजिए। 

* अब नारियल तेल गरम कर हींग डालने के बाद ठंडा करिए। 

* महीन सूती कपड़ा लेकर उसकी चार तह कर तेल में डुबोकर अचार पर ढंक दीजिए। तीन महीने बाद अचार का उपयोग कीजिए। यह अचार थोड़ा अलग बनता है। बनाने के बाद से 3 महीने के बाद खाने में ही मजा है। 

नोट : ध्यान रहे कि तेल वाला कपड़ा हमेशा अचार पर ढंका रहना चाहिए। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां पर कविता : जरा मुस्कुरा दो