Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रंगपंचमी और पकवान : 5 आसान व्यंजन ‍विधियां खास आपके लिए...

हमें फॉलो करें रंगपंचमी और पकवान : 5 आसान व्यंजन ‍विधियां खास आपके लिए...
* रंग-रंगीली रंगपंचमी के 5 व्यंजन बनाने की विधियां...

होली-रंगपंचमी का रंग-रंगीला त्योहार हो और पकवानों की बात न हो..., यह भला कैसे संभव है? आइए  तो फिर होली के इस रंग-बिरंगे त्योहार पर हम कुछ खास तरह के व्यंजनों से मेहमानों का  स्वागत‍ करें और होली के रंगीन पर्व को और भी मजेदार बनाएं। पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं  चटपटे और मीठे 5 व्यंजनों की सरल विधियां... 
 

 
श्रीखंड
 
सामग्री : 
 
2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शक्कर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 
सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शक्कर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर श्रीखंड पेश करें। श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है। 

रंगपंचमी विशेष पकवान : केसरिया गुझिया
 
नोट : यदि आप जायफल और अंगूर न डालना चाहें तो इसे रहने दें। 
 
 
 

कूल-कूल फ्रेश मॉकटेल विद फ्रूट्‍स 

webdunia

 
 
सामग्री : 
 
एक कप काले अंगूर, एक कप स्ट्रॉबेरी, एक कप केले कटे हुए, एक कप पाइनापल मनपसंद आकार में कटे, दो कप चीनी, आधा कप नींबू का रस, कूटी हुई बर्फ, एक बड़ा चम्मच अदरक का रस।
 
 
विधि : 
 
मिक्सर में सारे फलों के कटे हुए पीसेज डालें साथ ही चीनी और कूटी बर्फ भी डालकर चलाएं। इसमें नींबू और अदरक का रस मिलाकर शेक करें और लंबे गिलासों में भरें। स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे पीसेज डालें।  पाइनापल के गोल स्लाइस को स्ट्रॉ पर लगाकर गिलासों में डालें। कूल-कूल फ्रेश मॉकटेल खुद भी पीएं और पिलाएं।
 
 
 
 
 

आइस्क्री‍म शेक (Homemade Ice Cream Milkshakes) 
 
सामग्री :
 
दूध 4 प्याले, 4 छोटी कटोरी आइस्क्रीम, पाइनापल ज्यूस आधा प्याला, चीनी एक प्याला, एक छोटा पैकेट रंग-बिरंगी चॉकलेट बॉल्स, क्रीम आधा प्याला, वेनिला सत आधा छोटा चम्मच, हरा व लाल रंग एक-एक बूंद, कुटी बर्फ आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
पहले दूध, चीनी व वेनिला को मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व ज्यूस मिला दें। कुल मिश्रण के 3 भाग करें। एक भाग में हरा रंग, दूसरे में लाल तथा तीसरा यूं ही छोड़ दें। अब 6 गिलासों में इस मिश्रण को भरें। ऊपर से कुटी हुई बर्फ थोड़ी-थोड़ी डालें। 3-4 रंगीन बॉल प्रत्येक गिलास में डालें। ऊपर से आइस्क्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर पेश करें। 
 
 
webdunia

 
कुरकुरी चटपटी आलू कचोरी
 
कवर सामग्री : 
 
3 कप सूजी (बारीक), 1 कप मैदा, 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर मीठा पीला रंग, दूध अंदाज से, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल। 
 
 
भरावन सामग्री : 
 
250 ग्राम आलू (उबले व मैश किए हुए),  2 छोटे चम्मच दरदरी सौंफ, 2 हरी मिर्च कद्दूकस की हुई, लाल मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, चाट मसाला, अदरक (एक टुकड़ा कद्दूकस), नमक स्वादानुसार। 
 
सरल विधि : 
 
सबसे पहले सूजी और मैदा छानकर उसमें नमक, मीठा रंग व तेल मिलाकर दूध की सहायता से सख्त गूंथ लें। तत्पश्चात आलू में सभी मसाले मिलाएं और मिश्रण को एकसार कर लें।  अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेले और आलू मसाला भरकर कचोरियां तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर कचोरियों को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तल लें। अब गरमा-गरम कुरकुरी चटपटी आलू कचोरी को हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ पेश करें। 
 
 
webdunia

 
रंगबिरंगी गुलकंदी पोटली
 
सामग्री : 
 
मैदा 500 ग्राम, 1 कप पिसी शक्कर, पाव-पाव कप बादाम-काजू की कतरन, गुलकंद व खोपरा बूरा, लाल-पीला रंग खाने वाला, दूध, घी (मोयन व तलने के लिए)।
 
विधि : 
 
छने हुए मैदे में थोड़ा-सा लाल रंग मिलाएं तथा 2 चम्मच घी का मोयन एवं पिसी शक्कर मिलाकर दूध से गूंथ लें। अब बादाम, काजू, गुलकंद व खोपरा बूरा मिक्स करके रख लें। थोड़े मैदे में पीला रंग मिलाकर अलग से गूंथकर रखें व पूड़ी जैसा बेलकर पतली-लंबी पट्टियां काट लें।
 
लाल मैदे की छोटी-छोटी पूरी बनाएं व गुलकंद का मिश्रण रखकर चारों तरफ से चुन्नट देते हुए पोटली जैसी बना लें। ऊपर से थोड़ी जगह (पाव इंच) छोड़कर पीली पट्टियों से लपेट दें। अब घी गर्म करें व मध्यम आंच पर सभी पोटलियों को तल लें। तैयार रंगबिरंगी गुलकंदी पोटली से रंगों का त्योहार मनाएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चमत्कारी है प्याज की चाय, जानें 5 फायदे