Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गर्मी के 5 मनभावन व्यंजन, पढ़ें सरल विधियां...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Recipes for Holi Festival

WD

* गर्मियों में आजमाएं ये 5 मनभावन व्यंजन, पढ़ें सरल विधियां...
* घर पर बनाएं 5 रसीले मनभावन व्यंजन...  

- शुचि कर्णिक

 
गर्मियों में हमारे शरीर से काफी सारा पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है। इन दिनों ज्यादा भूख भी नहीं लगती। कुछ ऐसी व्यंजन विधियां, जिसमें स्वाद, पौष्टिकता के साथ शरीर को तरोताजा रखने की भी खूबियां मौजूद हैं, पेश हैं  वेजिटेबल और फ्रूट सलाद- 
 

एपल खीरा मिक्स
 

 
सामग्री :

एक खीरा, एक सेव, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, आधा नींबू का रस, एक उबला आलू, आधा कप मूंग (अंकुरित), दो बड़े चम्मच भुने हुए मूंगफली के दाने, नमक, पिसी कालीमिर्च स्वादानुसार।
 
विधि :

ककड़ी (खीरा) को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें (चाहें तो छिल्का उतारें)। अंकुरित मूंग को थोड़े से पानी में सिर्फ 2 मिनट के लिए पका लें। अब उबले आलू और सेब के भी टुकड़े काट लें। एक बड़ी सी प्लेट में अधपके मूंग (पानी हटाकर) आलू, सेब और ककड़ी के टुकड़े, सींगदाने मिक्स करें। अब सभी मसाले और हरा धनिया भी डालें।


webdunia


 

अगले पेज पर पढ़ें : दही-प्याज मसालेदार 
 
 

दही-प्याज मसालेदार

webdunia

 
सामग्री :  

ताजा दही एक कप, एक बड़ा प्याज, नमक, लालमिर्च पिसी हुई, जीरा कुटा हुआ और स्वादानुसार शकर।
 
विधि : 

दही को मथ लें। इसमें बारीक कटा या लंबे लच्छों में तराशा हुआ प्याजा डालें। अब सभी मसाले डालें और लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। ठंडा होने पर सर्व करें। स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी दही और प्याज गर्मियों में बहुत फायदेमंद है।
 

अगले पेज पर पढ़ें पत्तागोभी विद अंगूर
 
यह भी पढ़ें... 

 

पत्तागोभी विद अंगूर

webdunia

 
सामग्री : 

आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी, आधी बारीक कटी शिमला मिर्च, दो हरी मिर्च, एक कप हरे और काले अंगूर, नमक और नींबू स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच तेल, तड़के के लिए राई।
 
 
विधि : 

पत्तागोभी को धोकर दो हिस्सों में बांट लें। दो बड़े पत्ते बाहरी हिस्से से निकालकर रख लें सजावट के लिए। अब लगभग आधा कप पत्तागोभी बारीक काट लें। पत्तागोभी के दोनों पत्तों को फ्रिज में रखें। अब अंगूर भी काट लें। शिमला मिर्च मध्यम आकार में काटें।
 
एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें शिमला मिर्च के टुकड़ों को डालें और एक मिनट के लिए चलाएं और प्लेट में निकाल लें। अब इसी तेल में दो हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। एक मिनट रखें और गैस बंद कर दें।
 
अब तेल को छान लें ताकि मिर्च के टुकड़े अलग हो जाएं। अब एक बड़ी प्लेट या बाउल में पत्तागोभी, शिमला मिर्च के टुकड़े, अंगूर, थोड़ा नींबू का रस और नमक मिलाकर रखें।
 
फ्रिज में से पत्तागोभी के दोनों टुकड़ों को निकालकर सर्विंग डिश में रखें। उसमें मिक्स की हुई उपरोक्त सामग्री डालें और सबसे अंत में छने हुए तेल को गैस पर रखें। इसमें राई के दाने डालकर तड़का लें और डिश में रखी सामग्री पर फैला दें। सलाद तैयार है।

अगले पेज पर पढ़ें पौष्टिक फ्रूट सलाद 
 

यह भी पढ़ें... 

फ्रूट सलाद

webdunia

 
सामग्री :  
सेब मध्यम आकार के टुकड़ों में कटा हुआ, एक कप, आम छोटे टुकड़ों में कटा एक कप, एक पका हुआ केला छोटे टुकड़ों में कटा, एक कप अंगूर (हरे और काले), एक कप (किशमिश, भू‍नी बादाम, भूने काजू, अखरोट और दो अंजीर के टुकड़े), नींबू का रस एक चम्मच, शहद एक चम्मच और अधकुटी कालीमिर्च, नमक स्वादानुसार।

 
विधि : 

सभी फलों के टुकड़े और सूखे मेवों को एक बाउल में रखें। इन पर नींबू का रस, शहद, नमक और कालीमिर्च डालकर मिलाएं। चाहें तो फ्रिज में रखकर ठंडा करें और सर्व करें।
 

अगले पेज पर पढ़ें वेजी कचूमर विद बीन्स
 
यह भी पढ़ें... 


चटपटा वेजी कचूमर विद बीन्स

webdunia

 
सामग्री :  

राजमा (रातभर भीगे हुए) एक कप, भीगे हुए देसी चने 1/2 कप, भीगे हुए सींगदाने 1/4 कप, दो मध्यम आकार के आलू उबले हुए, खीरा एक कप बारीक कटा, पके लाल टमाटर बारीक कटे दो कप, बारीक कटा प्याज एक कप, दो हरी मिर्च बारीक कटी, दो बडे चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, नमक, पिसी लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर, कालीमिर्च पाउडर, शकर स्वादानुसार, दो चम्मच नींबू का रस और लगभग 1/2 कप भुने सींगदाने।
 
 
विधि : 

भीगे हुए राजमा को कुकर में सीटी लगाकर अच्‍छा पका लें। चने और सींगदाने थोड़े से पानी में अधपका होने तक उबालें। अब बारीक कटी प्याज, टमाटर, खीरा और उबले आलू (कटे हुए) एक प्लेट में रखें। इसमें राजमा, चने, सींगदाने और हरा धनिया, हरी मिर्च मिलाएं।

अब सभी मसाले, भुने हुए सींगदाने और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। ये दाने सलाद को कुरकुरा बनाएंगे। इसे स्टार्टर के तौर पर खाइए। इसका चटपटा मसाला स्वाद के साथ ही एपेटाइजर का काम भी बखूबी करता है। 



 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi