Publish Date: Wed, 27 Apr 2016 (15:58 IST)
Updated Date: Wed, 27 Apr 2016 (16:17 IST)
सामग्री : 1 कप ताजा पाइनापल का रस, 2 कप दूध, 6 चम्मच पिसी चीनी, 100 ग्राम ताजा क्रीम, 3 बड़े चम्मच संतरे का रस, 1 नींबू रस, मेवे की कतरन और आइस क्यूब।
विधि : सबसे पहले पाइनापल, संतरा व नींबू रस को मिक्स करके उसमें शक्कर घोल लें।
अब फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। एक अलग बर्तन में दूध को भी ठंडा कर लें।
ठंडा दूध, रस व आइस क्यूब को मिक्सी में एक साथ चला लें।
अब ताजा क्रीम में पिसी शक्कर मिलाकर उसे फेंटें और फ्रिज में रखकर ठंडा करें।अब तैयार शेक को गिलासों में डालें। ऊपर से शक्कर मिली क्रीम डालें और मेवे की कतरन बुरका कर अनोखे स्वाद वाला शेक पेश करें।