Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाही वासंती केसरिया लस्सी

Advertiesment
हमें फॉलो करें yellow lassi
सामग्री : 

 
फ्रेश दही 500 ग्राम, 10-12 केसर के लच्छे, इलायची पावडर आधा चम्मच, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता की कतरन, एक कप मलाईयुक्त दूध, शक्कर स्वादा‍नुसार। 
 
विधि : 
सबसे पहले दही को रवई या मिक्सी में अच्छे से फेंट लें। अब केसर के लच्छों को गुनगुने दूध में कुछ देर तक भिगोकर रखें। तत्पश्चात दही में दूध और थोड़ा पानी एवं शक्कर मिला कर फिर से फेंट लें। 
 
अब केसर वाला दूध मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी में चला लें। फिर गिलासों में भर कर ऊपर से बादाम-पिस्ता की कतरन बुरकाएं तथा शाही वासंती केसरिया लस्सी पेश करें। 
 
नोट : अगर आपको एकदम ठंडी-ठडी लस्सी चाहिए तो मिक्सी में फेंटते समय पानी की जगह आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi