Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरी के चीले

Advertiesment
हमें फॉलो करें खाना खजाना
NDND
सामग्री : 2 बड़ी केरी, 2 बड़े प्याज, 2 आलू, 150 ग्राम बेसन, लहसुन की पाँच-छः कलियाँ, चार-पाँच हरी मिर्च, एक चम्मच लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया, पावडर, हींग, राई, जीरा अंदाज से। गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 100 ग्राम तेल।

विधि :
आलू उबाल लें। उबले आलू, केरी और प्याज तीनों को किसनी में किस लें। लहसुन, प्याज, हरी मिर्च का पेस्ट बना लें। कढ़ाई में तेल गर्म करके, राई, जीरा-हींग डालकर, लहसुन प्याज का पेस्ट सेंक लें। किसा हुआ आलू, केरी, प्याज का किस डालकर अच्छी तरह भून लें। भूने हुए किस में हरा धनिया एवं गरम मसाला डाल दें।

बेसन घोल लें, तवा गर्म कर बेसन के चीले बना लें। बेसन घोल में सिर्फ नमक डालें, आधे चीले पर बना हुआ किस का मसाला फैला दें एवं आधे को ऊपर से पलटा दें। तेल डालकर अच्छी तरह से सुनहरा होने तक सेंक लें। चीले के दो पीस करके गरमा-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi