Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणतंत्र दिवस पर खाइए तिरंगी बर्फी

Advertiesment
हमें फॉलो करें तिरंगी बर्फी
सामग्री : ताजा मावा 400 ग्राम, 350 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम पनीर, मीठा पीला व हरा रंग खाने वाला, इलायची पावडर 1 चम्मच, चांदी का बरक।

FILE

विधि : मावा और पनीर को किसनी से कद्दूकस कर लें। अब इसमें चीनी मिला दें। कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।

अब इसे तीन भागों में बराबर बांट लें। पहले वाले को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें। हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग की जमा दें और हल्के से हाथ से दबा कर बरक चिपका दें।

तत्पश्चात इसकी चौकोर या तिरछे आकार में बर्फी काटें और गणतंत्र दिवस पर तिरंगी बर्फी पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi