सामग्री :
250 ग्राम सफेद पत्तागोभी, 100 ग्राम कच्चे पत्ते की लाल पत्ता गोभी, आधा किलो दूध को 1/2 घंटा बाँधकर किया गया तैयर छेना, 50 ग्राम चीज, 1 शिमला मिर्च, 2 बड़े टमाटर।
सॉस के लिए :
2 चम्मच सलाद तेल, 3 चम्मच सिरका, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच पिसी गोल मिर्च।
विधि :
सलाद तेल, सिरका, नमक, मिर्च, चीनी एक साथ मिला लें। 2-4 मिनट फेंट कर फ्रिज में रख दें। मिर्च, पत्तागोभी महीन काट लें। एक एल्काथिन के थैले में डालकर फ्रिज में बर्फ जमाने के रूप में रख दें।
खाने के समय निकाल लें। इसमें छेना चूर तथा चीज के महीन-महीन टुकड़े काटकर मिला लें। टमाटर छोटे टुकड़े कर मिला लें। ऊपर से सॉस डाल लें। यह ठंडी-ठंडी खाई जाती है।