Indian Food Recipe %e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%9c %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%a4 114040700030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तरबूज का शरबत

Advertiesment
तरबूज का शरबत
तरबूज का शरबत बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह हमें चिपचिपी गर्मी, धूप, लू, उमस आदि में ठंडक देने का काम करता है।

उत्तर भारत में तो लोग इसके बारे में कम ही जानते हैं, लेकिन मुंबई में यह हर जगह मिलता है और लोग इसे बहुत पसंद भी करते हैं। तो आइए आज हम भी मुंबई का मशहूर तरबूज का शरबत बनाते हैं।

webdunia
FILE


आवश्यक सामग्री : 5 गिलास शरबत बनाने के लिए- 2 से ढाई किग्रा तरबूज, 1 नींबू, 1 कप बर्फ के क्यूब्स।


webdunia
FILE


विधि : तरबूज का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को धोकर काटिए और फिर इसके मोटे हरे भाग को काटकर अलग कर दीजिए। अब लाल वाले भाग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लीजिए। थोड़ी देर बाद जब तरबूज का गूदा और रस बिलकुल घुल जाए, तब इस जूस को छलनी में छान लीजिए।

अब इस जूस में नींबू निचोड़कर अच्छे से मिलाइए और फिर इसे गिलासों में डाल दीजिए। ठंडा करने के लिए इसमें अपने अनुसार बर्फ डाल दीजिए और चाहें तो गिलास में शरबत के ऊपर 1-2 पुदीने की पत्तियां भी सजा दीजिए (यदि आपको इसमें मीठा कम लग रहा हो तो आप अपने स्वादानुसार इसमें चीनी मिलाकर इसे और अधिक मीठा भी कर सकते हैं, लेकिन चीनी मिलाने के बाद यह जूस अपना वास्तविक स्वाद खो देता है)

ठंडा-ठंडा तरबूज का शरबत तैयार है। अब इसे जितना मर्जी पीजिए और घर में सभी को पिलाइए।

यकीन मानिए इस शरबत को पीने के बाद आप बाजार में बिकने वाले बनावटी रंग और स्वाद वाली रंगीन पानी की बोतलों को छुएंगे भी नहीं

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi