सामग्री : 500 ग्राम मावा, 250 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम देशी घी, कटे हुए बादाम व पिस्ता, खाने वाला हरा व केसरिया रंग, चाँदी का वर्क 2-3 पत्ती।
विधि :
कड़ाही में घी गरम करके उसमें बादाम व पिस्ता को भून लें। अब कड़ाही गरम कर मावे को हल्का गुलाबी भूनें और फिर उसमें शक्कर डालकर तब तक चलाएँ जब तक कि शक्कर पूरी तरह घुल न जाए।
फिर मावे के तीन हिस्से करके एक में हरा रंग, एक में क केसरिया रंग मिलाएँ। अब घी लगी थाली में सबसे पहले हरे फिर सफेद व केसरिया रंग का मावा डालें। ऊपर से बादाम व पिस्ता बुरक कर ठंडा होने के लिए रख दें। अब चाँदी का वर्क लगा दें। फिर मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर सर्व करें।