sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसभरी मटर गुझिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें खाना खजाना
ND
सामग्री :
250 ग्राम मटर, शक्कर 400 ग्राम, मावा 250 ग्राम, नारियल 50 ग्राम कद्दूकस, 5 ग्राम इलायची पावडर, काजू-बादाम की कतरन 10 ग्राम, किशमिश 25 ग्राम, 1/2 किलो घी, नमक आवश्‍यकतानुसार।

विधि :
सर्वप्रथम मटर छीलकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब कढ़ाही में आधा घी डालकर इसे सेकें। धीमी आँच पर करीब 20 मिनट चलाती रहें। इसी समय इसमें नमक डाल दें। अच्छा कुरकुरा सिक जाने पर इसे ठंडा कर लें।

अब मावा अलग से भूनकर इसमें मिला लें। इसी मिश्रण में अब नारियल, कतरी मेवा, पिसी इलायची डाल दें। अब मैदे में थोड़ा-सा मोयन डालकर इसे गूँथ लें। इसे करीब एक घंटे रखें। मैदे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर बेल लें। इसमें मटर का मिश्रण डालकर गुझिया बनाकर तल लें।

शक्कर की दो तार की चाशनी बनाकर इसमें सिंकी हुई गुझिया डाल दें। करीब 10 मिनट बाद निकाल लीजिए। लीजिए तैयार है मीठी नमकीन रसभरी गुझिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi