विधि : शक्कर, नमक, घी, यीस्ट, सोडा और दूध मैदे में डालें। अगर आप आटा मुलायम बनाना चाहती हैं तो थोड़ा पानी डाल दें। अच्छी तरह गूंथ लें। आधे घंटे के लिए अलग रखें।
अब जीरा, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को घी डालकर भून लें। अब इसमें पनीर मसला हुआ व हरी मटर डालें। साथ ही सभी मसाले व नमक डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। मैदे की लोई बनाकर बेल लें। मटर-पनीर को इसमें भरकर, गोल बनाकर बेल लें। तवे पर दोनों तरफ घी लगाकर सेक लें। गरम-गरम लज्जतदार स्टफ्ड मटर पराठे सर्व करें।