Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाजवाब आलू विद मटर-पनीर

Advertiesment
लाजवाब व्यंजन
सामग्री : 
 
500 ग्राम आलू (मीडियम साइज के), 250 ग्राम पालक, 250 ग्राम मटर के दाने, 250 ग्राम पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा एवं तला हुआ), 2 टमाटर, एक टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च (बारीक कटी), 2 बड़ी इलायची, 3-4 तेजपत्ता, 1/2 पिसा कच्चा नारियल, एक छोटा चम्मच जीरा, लाल मिर्च स्वादानुसार, आधा चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच गर्म मसाला, 2 बड़े चम्मच धनिया पावडर, नमक, 250 ग्राम घी तलने के लिए। 
 
विधि : 
 
पालक साफ करके उबाल कर पीस लें। मटर के दाने को हलके से उबाल लें। अब आलू को उबालें और घी में सुनहरे तल लें। अब टमाटर, हरी मिर्च, अदरक व सारे मसाले पीसकर घी में सुनहरा भून लें, इसी में पालक भी डालकर भून लें। 
 
अब तले आलू, मटर, पनीर मिलाकर नमक व इतना पानी डालें कि गाढ़ा रस तैयार हो जाए। बाद में आंच से उतार कर बारीक कटा हरा धनिया डालकर पूरी के साथ परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi