Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेजीटेबल दो प्याजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें खाना खजाना
ND

सामग्री :
आलू 250 ग्राम, 500 किलो मटर, 150 ग्राम बीन, 150 ग्राम गाजर, मक्खन 200 ग्राम, 1 छोटी फूगोभी, 2 शिमला मिर्च, 2 बड़प्याज, 5 हरी मिर्च, 1 छोटी गाँठ अदरक, 2 चम्मच पिसी मिर्च, नमक स्वादानुसार।

विधि :
प्याज, गोभी, बीन, गाजर लंबे-लंबे काट लें। मटर छील लें। अदरक लंबी-लंबी काट लें। हरी मिर्च की दो फाँक कर लें। गोभी, बीन, गाजर, आलू एकसाथ उबाल लें।

उबले आलू भी लंबे-लंबे पतले काट लें।

अब एक कड़ाही में मक्खन डालें। मक्खन गर्म होने पर प्याज डालें, 3-4 मिनट सेंकने के पश्चात शिमला मिर्च (लंबी काटकर), अदरक, हरी मिर्च डालें। 3-4 मिनट बाद बाकी सारी सब्जी डालकर, ऊपर से नमक-मिर्च डालें। 5 मिनट भूनकर उतार लें।

तैयार वेजीटेबल दो प्याजा को गरमा-गरम चपाती के साथ सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi