sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरसों से बना लजीज सिंधी अचार

Advertiesment
हमें फॉलो करें लजीज सिंधी अचार
सामग्री :
1 किलो कच्चे आम (कैरी), 150 ग्राम पिसी मिर्ची, 200 ग्राम सरसों, 200 ग्राम नमक, सौंफ 100 ग्राम, 50 ग्राम मैथीदाना, 25 ग्राम कलौंजी, 500 ग्राम, सरसों का तेल।
FILE


विधि :
आम (कैरी) को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर उसमें नमक मिलाकर दो दिन तक रख दीजिए। तत्पश्चात तीसरे दिन नमक से निकाली गई कटी कैरी को पंद्रह मिनट तक कपड़े पर सुखा दीजिए।

अब एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें आम के टुकड़े डाल दीजिए। थोड़ा-सा नमक एवं सभी सूखे मसाले डालकर तेल डाल दीजिए। बर्तन का मुंह कपड़े से बांधकर पांच दिन तक रोजाना धूप में रखिए। सुबह-शाम दोनों समय उसे हिलाएं और मिलाते रहिए। देखिए तेल कैरियों के फांकों के ऊपर आ गया होगा। इस अचार को एक महीने बाद उपयोग में लाइए।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi