ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंदूर का सिंधु घाटी सभ्यता से क्या है कनेक्शन, जानिए इतिहास में छुपे रहस्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sindoor

WD Feature Desk

, गुरुवार, 8 मई 2025 (17:58 IST)
History Of Sindoor: ऑपेरशन सिंदूर, एक ऐसा जलजला जिसने पाकिस्तान की जमीं पर तहलका मचा दिया। पहलगाम में जिन महिलाओं की मांग का सिन्दूर उजाड़ने की घिनौनी हरकत को आतंकवादियों ने अंजाम दिया उन्हीं के आशियाने को उजाड़ने वाले स्ट्राइक को ऑपेरशन सिंदूर का नाम दिया गया। 

भारत की नारियों का श्रृंगार, माथे पर चमकता लाल रंग - सिंदूर, केवल एक सौंदर्य प्रसाधन नहीं, बल्कि एक गहरी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। इसकी कहानी इतनी प्राचीन है कि यह सिंधु घाटी सभ्यता की गलियों से होकर आज के आधुनिक भारत तक पहुंची है। यही पवित्र सिंदूर, जो भारतीय महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है, आज आतंकवादियों के लिए काल बनकर उभरा है। आइए जानते हैं इस अद्भुत रंग की सदियों पुरानी कहानी।

सिंदूर का सिन्धु से संबंध : इस बात के साक्ष्य मिलते हैं कि सिंदूर का उपयोग सिंधु घाटी सभ्यता में भी होता था। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियों पर सिंदूर के अवशेष और इसके उपयोग के प्रमाण मिले हैं। राखीगढ़ी, जो हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी साइट है, में हुई खुदाई ने महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें उजागर की हैं।


खुदाई में पत्थर की मालाएं, मिट्टी, तांबा और फियांस से बनी चूड़ियां, कंगन, सोने के आभूषण, मिट्टी की माथे की बिंदियां और विशेष रूप से सिंदूर दानी मिली हैं। ये खोजें स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि सिन्धु घाटी सभ्यता की महिलाएं न केवल सिंदूर लगाती थीं, बल्कि सजने-संवरने के लिए विभिन्न प्रकार के आभूषणों और सौंदर्य उत्पादों का उपयोग करती थीं। मिट्टी की सिंदूर दानी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सिंदूर उस समय भी महिलाओं के जीवन का एक अभिन्न अंग था।

सिन्दूर किस बात का प्रतीक है
सिंदूर का गहरा लाल रंग ऊर्जा, शक्ति और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। यह भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए सुहाग का चिह्न है और इसे पति की लंबी आयु और समृद्धि की कामना के साथ लगाया जाता है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा ने सिंदूर को भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। यह न केवल एक श्रृंगार सामग्री है, बल्कि यह सामाजिक और धार्मिक महत्व भी रखता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत पाकिस्तान युद्ध: POK को अब क्यों कहते हैं POTL और POJK, क्या है COTL?