Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा LOC कितने किलोमीटर की है, POK में कहां है बॉर्डर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian International Border POK

WD Feature Desk

, बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (13:29 IST)
Approximate map POk
इंटरनेशनल बॉर्डर को हिंदी में अंतर्राष्ट्रीय सीमा कहते हैं। यह दो देशों की एक्चुअल सीमा रेखा होती है जिस पर किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं होता है। इसे दोनों देशों सहित सभी देश मान्यता देते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ ही LOC भी है। भारत विभाजन के समय पाकिस्तान की सेना ने कबाइलियों के माध्यम से कश्मीर पर हमला करके जम्मू और कश्मीर में भीतर तक घुस आई। भारतीय सेना ने भी इस हमले का जवाब देना शुरू कर दिया और वह संपूर्ण कश्मीर को पूर्ण रूप से कबाइलियों से मुक्त कराने का युद्ध अभियान चलाया। परंतु जवाहरलाल नेहरू के यूएन में जाने से युद्ध विराम की घोषणा के चलते जम्मू और कश्मीर 2 भागों में बंट गया। एक पाकिस्तान के कब्जे में चला गया और दूसरा भारत ने जहां तक कब्जा छुड़ाया था वहां तक रहा। इसी को यथास्थिति को पहले सीजफायर लाइन और बाद में 1972 में शिमला समझौते के तहत 'लाइन ऑफ कंट्रोल' यानी LOC कहा जाने लगा।ALSO READ: क्या है PoK, LOC, सियाचीन, अक्साई चीन, शक्सगाम घाटी और LAC का इतिहास, समझिए आसान भाषा में
 
लाइन ऑफ कंट्रोल की लंबाई लगभग 740 किलोमीटर बताई जाती है। यह एक युद्ध विराम लाइन है। यह दोनों देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है। यह वह लाइन यहां पर दोनों देशों ने युद्ध लड़ना रोक दिया था। LOC का भारतीय भाग जोकि दक्षिणी और पूर्वी भाग है, जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है। यह कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है बाकी का हिस्सा पाकिस्तान की ओर है। LOC जम्मू के अखनूर सेक्टर से लेकर पाइंट NC 9842  तक फैली हुई है। इस बीच लाइन पर नौशेरा, सुंदरबनी, बारामूला, कुपवाड़ा आदि कई सेक्टर आते हैं जहां पर पाक फायरिंग चलती रहती है। 
 
कहां पर है अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर?
पाकिस्तान और भारत की सीमा रेखा करीब 3310 किलोमीटर की है। इसे रेडक्लिफ सीमा के नाम से जाना जाता है। इसका निर्धारण 17 अगस्त 1947 को हुआ था। इसमें भारत के गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख से ये सीमाएं लगी हुई है। इसमें पंजाब से लगी सीमा 547 किलोमीटर, राजस्थान से 1035 किलोमीटर, गुजरात से 512 किलोमीटर सीमा रेखा है। लद्दाख और जम्मू कश्मीर संयुक्त रूप से करीब 1216 किलोमीटर सीमाएं साझा करते हैं, लेकिन जिस एरिया से ये सीमा लगती है उसे POK माना जाता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान से जम्मू कश्मीर और लद्दाख की सीमा लगती है जो कि करीब 106 किलोमीटर है वो भी POK  में है। ALSO READ: POK का क्षेत्रफल कितना है, LOC और LAC में क्या है अंतर?
 
जम्मू के कठुआ से सीमा प्रारंभ होकर पीओके के मीरपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, नीलम घाटी, ट्राइबल एरिया, गिलगित से होते हुए अफगानिस्तान की सीमा से लगकर पलटती है और यह शक्सगाम वैली को अपने भीतर लेकर सियाचिन ग्लेशियर को छूती है इससे आगे यह चीन चली जाती है। 
 
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का कुल क्षेत्रफल करीब 13,297 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा है। पीओके की सीमा पश्चिम में पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तून वाला से, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान के वखन कॉरिडोर, उत्तर में चीन के जिनजियांग ऑटोनॉमस रीजन और पूर्व में जम्मू-कश्मीर और चीन से मिलती है। पीओके को प्रशासनिक तौर पर 2 हिस्सों- आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में बांटा गया है।
 
मतलब यह कि पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान 2 क्षेत्र हो गए। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पास अनुमानित 5,134 वर्ग मील यानी करीब 13 हजार 297 वर्ग किलोमीटर इलाका है। मुजफ्फराबाद इसकी राजधानी है और इसमें 10 जिले हैं, वहीं गिलगित बाल्टिस्तान में 28 हजार 174 वर्ग मील यानी करीब 72 हजार 970 वर्ग किलोमीटर इलाका है। गिलगित-बाल्टिस्तान में भी 10 जिले हैं। इसकी राजधानी गिलगित है। इन दोनों इलाकों की कुल आबादी 60 लाख के करीब बताई जाती है। मतलब यह कि गिलगित-बाल्टिस्तान, पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर का 85 प्रतिशत इलाका है।ALSO READ: पाकिस्तान के कब्जे वाले POK में कितने हिंदू मंदिर है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'भव्य मंदिर' से ममता बनर्जी को क्या हासिल होगा?