Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- आषाढ़ शुक्ल दशमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-आशा दशमी, यौमे अशुरा, गुरु उदय पूर्वे
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

कुंभ में 2000 साधु बनेंगे नागा बाबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें नागा साधु
WD
सात संन्यासी अखाड़ें में से एक निरंजनी अखाड़े में नागा संन्यासियों को दीक्षा देने की प्रक्रिया शुरू चल रही है। इस बार कुंभ में करीब दो हजार साधुओं को नागा संन्यासी बनने की दीक्षा दी जाएगी। संगम तट पर यह नागा स्वयं अपना पिंडदान करेंगे। यह प्रक्रिया 13 फरवरी को संगम तट पर पूरी होगी।

सिर्फ साथ अखाड़ों को ही नागा साधु बनाने का अधिकार है। महामंडलेश्वर और नागा साधु बनने की प्रक्रिया अलग अलग होती है।

मंगलवार को निरंजनी अखाड़े के पदाधिकारियों ने बैठक करके संन्यास दीक्षा की तिथि तय कर दी।

अखाड़े के प्रबंधक श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी ने बताया कि विभिन्न जगहों से दीक्षा लेने के लिए लोग यहां आने लगे हैं। इनमें बिहार प्रांत के साधुओं की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि संगम तट पर दीक्षा देने से पहले सबको कठिन साधना से गुजरना पड़ेगा।

इन साधुओं को अभी गोपनीय तरीके से रखा गया है, ताकि इनके अंदर कोई मायामोह हो तो वह 13 फरवरी तक समाप्त हो जाए। संगम तट पर सुबह से लेकर शाम तक सबकी दीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी अपना पिंडदान करके हवन आदि करेंगे। करीब दो हजार साधुओं को दीक्षित किया जाएगा।

दो संत बने महामंडलेश्वर : इस कुंभ में एक महिला और एक पुरुष को महामंडलेश्वर बनाया गया। 23 जनवरी को महंत दिर्भयानंद पुरी को महिला महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। उन्हें उनके गुरु केशवानंद पुरी की गद्दी पर प्रतिष्ठित किया गया है। 24 जनवरी को चिन्मयानंद पुरी को महामंडलेश्वर बनाया गया। उनकी अवस्था 25 वर्ष है। उन्हें महंत गिरिजानंद की गद्दी पर बैठाया गया। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi