Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(श्रावण मास प्रारंभ)
  • तिथि- श्रावण कृष्ण प्रतिपदा
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-श्रावण मास प्रारंभ, विश्व जनसंख्या दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

कुंभ मेले का महत्व जानिए....

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुंभ मेला
FILE

इस बार का कुंभ मेले का ज्यादा महत्व है। इस मेले में जहां ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति महत्वपूर्ण बताई जा रही है, वहीं त्रिवेणी के संगम पर 12 वर्षों के 12 चक्र पूर्ण हो रहे हैं।

144 वर्षों बाद आया हैं यह अवसर : प्रयाग में वैसे तो हर 12 वर्ष में कुंभ का आयोजन होता है लेकिन इस बार प्रत्येक 12 वर्ष के 12 चक्र पूर्ण हो चुके हैं अर्थात पूरे 144 वर्षों बाद आ रहा हैं महाकुंभ। पौष मास की पूर्णिमा से प्रारंभ हो रहा प्रयाग कुंभ विशेष महत्व रखता है।

प्रकाश की ओर ले जाएगा यह कुंभ : यह कुंभ अन्य कुंभों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रकाश की ओर ले जाता है। यह ऐसा स्थान है जहां बुद्धिमत्ता का प्रतीक सूर्य का उदय होता है। इस स्थान को ब्रह्माण्ड का उद्गम और पृथ्वी का केंद्र माना जाता है।

यहां हुआ था महा यज्ञ : इस स्थान पर कुंभ का आना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस स्थान पर ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने मिलकर महायज्ञ किया था।

webdunia
FILE
अद्भुत है यह त्रिवेणी का संगम : नदी में भी जहां त्रिवेणी हैं वहीं पर तीर्थ है। त्रिवेणी को संगम भी कहते हैं, लेकिन गंगा और यमुना का संगम सबसे महत्वपूर्ण है और वह भी प्रयाग में। संगम पर गंगा और यमुना नदी अगल-अलग नजर आती है। यह तट सचमुच ही मोक्ष देने वाला तट है।

इस बार होगी रिकार्ड तोड़ होगी भीड़ : साधु-संतों के अलावा देश-विदेश के श्रद्धालुओं का सैलाब देखने लायक होगा। यह दुर्लभ नजारा हर कोई देखना चाहेगा कि किस तरह एक ही स्थान पर चार करोड़ से अधिक लोग कैसे गंगा में स्नान करते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi