Indian Religion Kumbh Mela %e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80 113010400065_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(गंगा दशहरा)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 03:58 एएम से 04:42 एएम
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 एएम से दोपहर 12:48 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- गंगा दशहरा पर्व
webdunia

गंगा आरती...

गंगा मैया की आरती

Advertiesment
गंगा आरती
FILE

जय गंगा मैया मां जय सुरसरी मैया।
भवबारिधि उद्धारिणी अतिहि सुदृढ़ नैया।।

हरी पद पदम प्रसूता विमल वारिधारा।
ब्रम्हदेव भागीरथी शुचि पुण्यगारा।।

शंकर जता विहारिणी हारिणी त्रय तापा।
सागर पुत्र गन तारिणी हारिणी सकल पापा।।

गंगा-गंगा जो जन उच्चारते मुखसों।
दूर देश में स्थित भी तुरंत तरन सुखसों।।

मृत की अस्थि तनिक तुव जल धारा पावै।
सो जन पावन होकर परम धाम जावे।।

तट-तटवासी तरुवर जल थल चरप्राणी।
पक्षी-पशु पतंग गति पावे निर्वाणी।।

मातु दयामयी कीजै दीनन पद दाया।
प्रभु पद पदम मिलकर हरी लीजै माया।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi