Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(श्रावण सोमवार)
  • तिथि- श्रावण कृष्ण चतुर्थी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-गणेश चतुर्थी व्रत, श्रावण सोमवार
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia

प्रयाग में 12 कुम्भ के बाद महाकुम्भ मेला

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुम्भ मेला 2013
FILE

मान्यता है कि अमृत कलश की प्राप्ति हेतु देवता और राक्षसों में बारह दिन तक निरंतर युद्ध चला था। हिंदू पंचांग के अनुसार देवताओं के बारह दिन अर्थात मनुष्यों के बारह वर्ष माने गए हैं इसीलिए कुम्भ का आयोजन भी प्रत्येक बारह वर्ष में ही होता है।

मान्यता यह भी है कि कुम्भ भी बारह होते हैं जिनमें से चार का आयोजन धरती पर होता है शेष आठ का देवलोक में। इसी मान्यता अनुसार प्रत्येक 144 वर्ष बाद महाकुम्भ का आयोजन होता है जिसका महत्व अन्य कुम्भों की अपेक्षा और बढ़ जाता है।

कुम्भ मेला पौष मास की पूर्णिमा से प्रारंभ होता है। प्रयाग कुम्भ विशेष महत्व रखता है। प्रयाग कुम्भ का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि यह 12 वर्षों के बाद गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम पर आयोजित किया जाता है और इस बार इसका महत्व ज्यादा है क्योंकि 144 वर्षों बाद आने वाला यह कुम्भ महाकुम्भ है।

- वेबदु‍निया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi