sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अष्टमी तिथि)
  • तिथि- श्रावण शुक्ल अष्टमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- 1 से 7 शिशु स्तनपान सप्ताह, तिलक पुण्यतिथि
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

अनैतिक कार्यों से मिलता है दुःख

पर्वाधिराज पर्युषण पर्व

Advertiesment
हमें फॉलो करें चातुर्मास
ND
परमात्मा न किसी को सुखी करता है न किसी को दुखी। सुख-दुःख स्वयं के अच्छे-बुरे कर्मों का परिणाम हैं। जब आत्मा सत्कर्म में प्रवृत्त होती है तो सुख मिलता है और जब अनैतिक और पाप के कार्यों में प्रवृत्त हो जाती है तो वह दुःख रूप होती है। सुख और दुःख जीवन के दो पहलू हैं। जीवन में दुःख में से सुख निकालने की कला सीखनी चाहिए। जैसे कमल कीचड़ में पैदा होता है वैसे ही सुख भी दुःख के कीचड़ में पैदा होता है।

उक्त प्रेरक विचार श्रमणमुनिजी ने धर्मसभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कर्म सिद्घांत को मानता है, फिर भी बुरे कर्म करता है। हम प्रत्येक घटना को कर्म से जोड़ते हैं जबकि कर्म के परिणाम में द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव का निमित्त कार्य करता है।

ND
उन्होंने कहा एक हाथ से दें और हजार हाथों से लें। यह सिद्घांत जिसने अपना लिया वह कभी कष्ट नहीं पाता। यह दान भी हो सकता है, परम पुरुषार्थ भी हो सकता है। उत्सर्ग का भाव श्रेष्ठतम होता है। जो देव होता है वह सर्वप्रथम दूसरों को खिलाता है फिर स्वयं खाता है।

पर्युषण पर्व के महाअवसर पर मुनिश्री ने कहा कि सामायिक व्रत, समता की साधना का अमोघ अस्त्र है। सामायिक कालमान पापकारी प्रवृत्तियों का निषेध है। यह बाहरी दुनिया से विमुख होकर आंतरिक शक्ति जागरण का मार्ग है। यह साधना राग, द्वेष, मान, माया, लोभ पर नियंत्रण का मार्ग प्रशस्त करती है।

संयम, संतुलन और सहिष्णुता की वृद्घि में सामायिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर साध्वी सरोजकुमारी ने भगवान महावीर के सत्रहवें भव का मार्मिक विश्लेषण किया और कहा कि जीवन में अनेकांत दृष्टिकोण आना चाहिए। आगम वाणी में वर्णित जीव-सजीव की चर्चा की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi