Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अंतरराष्ट्रीय योग दिवस)
  • तिथि- आषाढ़ कृष्ण दशमी/एकादशी-(क्षय)
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- योगिनी एकादशी, विश्व संगीत दि., अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia

पवित्र विचार करेंगे दुख दूर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें धर्म प्रवचन
ND

भगवान ने सृष्टी की रचना करके मनुष्य को अपने जन्म को सार्थक करने का मौका दिया है। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। कई पुण्यकर्मों के उदय के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। हमें उसे सार्थक करने के लिए अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए।

मनुष्य को अगर भगवान को पाने की इच्छा है तो उसे भगवान के पास आना पड़ता है। ईश्वर की भक्ति हृदय से करना पड़ती है, उनको हृदय से पुकारोंगे, चरणों में श्रद्धा से झुकोगे तो वे तुम्हारे रोम-रोम में बस जाएँगे। अतः भगवान की भक्ति आत्मानुभूति के साथ, उन्हें हृदय में बैठाकर उनके मार्ग पर चलना ही है।

मुनि-संत तो आपके बीच भगवान का पोस्टमैन बनकर आते हैं, जिस प्रकार पोस्टमैन किसी की लिखी हुई चिठ्ठी बिना उसमें कुछ लिखा-पढ़ी, अपनी तरफ से नहीं जोड़ता है, उसी प्रकार मुनि भी जो धर्मोपदेश आपको देते रहते हैं, वह धर्मग्रंथों में से ही लिए गए हैं।

webdunia
ND
भगवत प्राप्ति हेतु परिग्रह की लालसा छोड़कर मन का मैल दूर करके उसे निर्मल करें। विषय एवं कषाय के भावों से दूर रहें तभी प्रभु की प्राप्ति हो सकती है। विषयों के वशीभूत जीवन बाहर से अलग होता है अंदर से अलग, जिससे मन में विकृति आती है।

परिग्रह की लालसा छोड़ त्याग भाव को अपनाएँ। अपने विचारों में पवित्रता, वाणी में मधुरता, व्यवहार में कुशलता और चेहरे की प्रसन्नता ये चार सूत्र हर व्यक्ति को सुखी बना सकते हैं, वर्तमान दौर से गुजरता इंसान तनाव की अधिकता से आत्म-विश्वास को कायम नहीं रख सकता यही उसके दुख का मुख्य कारण है। इन दुखों को दूर करने के लिए हर मनुष्‍य को लालसा का त्याग करके अपने जीवन को निर्मल एवं पवित्र बनाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi