Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(त्रयोदशी तिथि)
  • तिथि- ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-बड़ा महादेव पूजन, बिरसा मुंडा शहीद दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia

सत्संग जीवन का अमृत -आसाराम बापू

आसक्ति है बंधन का कारण

Advertiesment
हमें फॉलो करें संत आसाराम बापू
ND

संसार की आसक्ति बंधन का कारण है। राग से आसक्ति होती है। आसक्ति में दुख होता है। भगवान भगवत प्राप्त महापुरुषों के वचनों में प्रीति भगवत आश्रय मुक्ति का कारण बनता है। भगवान को प्रीतिपूर्वक भजने से बुद्घि भगवत योग हो जाता है। उक्त प्रेरक विचार संत आसाराम बापू ने सत्संग में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सुख-दुख आने-जाने वाले हैं, ऐसा ज्ञान दृढ़ करके बुद्घियोग का उपयोग अवश्य रूप से करना चाहिए। प्रभु में विश्वास रखो, कार्य को विवेकपूर्ण ढंग से करो।

webdunia
ND
आपके शुभ कर्म का फल है कि आपको सत्संग मिल रहा है। सत्संग जीवन का अमृत है। सत्संग के बिना जीवन नीरस हो जाता है। शरीर आज है, कल नहीं रहेगा, परन्तु आत्मा अमर है शाश्वत है।

संतश्री ने कहा कि जीवन में श्रद्घा और संयम बहुत जरूरी है। अस्मिता, अविद्या, राग-द्वेष से जीवन का नाश होता है। प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या व्यवस्थित होना चाहिए। जीवन में श्रद्घा, बुद्घियोग बहुत जरूरी है। श्रद्घाहीन व्यक्ति समाज के लिए कलंक है।

संयम से जीवन जीना चाहिए। धन सत्ता व सौंदर्य बड़ा नहीं है, भगवत नाम बड़ा है और भगवान में प्रीति होना बड़ी बात है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi