Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(हरितालिका तीज)
  • तिथि- भाद्रपद शुक्ल तृतीया
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-हरितालिका तीज, रोटतीज व्रत (जैन)
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार इन 2 चीजों से डरने वाले दूसरों से रह जाते हैं पीछे

हमें फॉलो करें Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार इन 2 चीजों से डरने वाले दूसरों से रह जाते हैं पीछे

WD Feature Desk

, सोमवार, 29 जुलाई 2024 (17:24 IST)
Chanakya Niti: चाणक्य नीति को लोग आज भी पढ़ना पसंद करते हैं क्योंकि उनकी नीतियां हर काल के लोगों को शिक्षित करती है। उनकी नीतियों पर चलकर कई लोगों ने जीवन में सफलता अर्जित की है। इसी क्रम में चाणक्य कहते हैं कि 2 चीजों से डरने वाले लोग दूसरों से हमेशा पीछे रहते हैं। वे कौन से 2 डर हैं।ALSO READ: Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार 3 कार्य करने के बाद क्यों जरूरी है स्नान करना?
 
चाणक्य के अनुसार कुछ चीजों से इंसान को कभी भी डरना या घबराना नहीं चाहिए। यदि आप घबराते हैं तो इससे आपका ही नुकसान होगा। कई इंसान हैं तो थोड़ी बहुत समस्या से भी घबरा जाते हैं और उसके समाधन पर सोचने को छोड़कर बस डर डर के ही समस्या को बढ़ा ले लेते हैं।ALSO READ: चाणक्य के अनुसार जवानी की इन गलतियों से पूरा जीवन हो जाता है बर्बाद
 
बदलाव से डरना नहीं : आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में नए बदलाव होते रहते हैं। यदि आपके जीवन में कोई बदलाव हो रहा है तो उससे डरना नहीं चाहिए बल्कि उसे स्वीकार करना चाहिए। इसे अपना लेने से अच्‍छा ही होता है। कई लोग न तो खुद को बदलना चाहते हैं और न ही वे जीवन में कोई बदलाव चाहते हैं। वे बदलाव से डर जाते हैं। ऐसे लोग कभी भी जीवन में आगे नहीं बड़ पाते हैं और न ही सफल हो पाते हैं।ALSO READ: चाणक्य के अनुसार करोड़पतियों को भी कंगाल बना देती हैं ये 5 गलतियां
 
भविष्‍य की चुनौतियां : कई लोग भविष्‍य की चुनौतियों से घबराते हैं। मनुष्‍य को भविष्‍य की चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। चुनौतियों से डरने के बजाए उनका डट कर सामना करना चाहिए। ऐसे ही लोग जीवन में सफल होने के रास्ते पर निकल जाते हैं। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उनका सामना करने आगे बढ़ना चाहिए।ALSO READ: Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार स्त्रियों में होना चाहिए ये गुण, सभी करते हैं पसंद

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के इस मंदिर में भोले बाबा के अभिषेक के लिए लगाई गई मशीन, जानिए कहां और कैसे होगी रुद्राभिषेक की बुकिंग