Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(ऋषि पंचमी)
  • तिथि- भाद्रपद शुक्ल पंचमी
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 तक
  • व्रत/मुहूर्त-ऋषि पंचमी, दि. जैन दसलक्षण पर्युषण प्रा., विश्व साक्षरता दि.
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

चाणक्य नीति के अनुसार आप जहां रहते हैं वहां यदि ये 5 लोग भी रहते हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए

हमें फॉलो करें चाणक्य नीति के अनुसार आप जहां रहते हैं वहां यदि ये 5 लोग भी रहते हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए

WD Feature Desk

, सोमवार, 8 जुलाई 2024 (17:03 IST)
Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसी जगहें हैं जहां कतई नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे आपका जीवन नरक बन सकता है परंतु यदि 5 लोग जहां रहते हैं वहां रहने से आपके जीवन की कई तरह की समस्याओं का हल आपको मिल जाता है। ऐसे लोगों के बीच रहने से धन-संपत्ति, मान-सम्मान सभी बढ़ता जाता है। इसलिए आपभी जान लें कि आपको किस जगह पर रहने चाहिए।ALSO READ: चाणक्य के अनुसार करोड़पतियों को भी कंगाल बना देती हैं ये 5 गलतियां
 
धनिक: श्रोत्रियो राजा नदी वैद्यस्तु पंचम:।
पंच यत्र न विद्यन्ते तत्र दिवसं न वसेत्।।- चाणक्य।
अर्थ- जहां धनी, श्रोत्रिय (वेदों का ज्ञाता), राजा, नदी और वैद्यराज न हों, वहां एक दिन भी निवास नहीं करना चाहिए।
 
इसका श्लोक में आचार्य चाणक्य ने निवास स्थान के लिए 5 अनिवार्यताएं बताई हैं, वह है- 
 
1. धनवान यानी अमीर : जिस स्थान पर धनी व्यक्ति रहता है, वहां व्यवसाय की स्थिति अच्छी होती है। धनी व्यक्ति के आसपास रहने वाले लोगों के लिए बेहतर रोजगार की संभावनाएं रहती हैं।
 
2. श्रोत्रिय यानी विद्वान : जिस स्थान पर कोई ज्ञानी हो, वेद जानने वाला व्यक्ति हो, जहां सही गलत के निर्णय लेने वाला व्यक्ति हो वहां रहने से धर्म लाभ होता है। हमारा ध्यान पापकर्म की ओर नहीं जाता है।
webdunia
3. राजा यानी शासक अथवा नेतृत्व क्षमता वाला : जहां राजा या शासकीय व्यवस्था से संबंधित व्यक्ति रहता है, वहां रहने से हमें शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है और सुरक्षा और सम्मानबना रहता है।
 
4. नदी अथवा जल स्त्रोत : जल ही जीवन है। इसके बिना हम अपने कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। जिस स्थान पर पवित्र नदी बहती हो, जहां पानी पर्याप्त मात्रा में हो, वहां रहने से प्रकृति के समस्त लाभ प्राप्त होते हैं।ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार किसी श्राप से कम नहीं है मात्र ये एक आदत
 
5. वैद्य-चिकित्सक-डॉक्टर : जिस स्थान पर वैद्य हों, चिकित्सा विज्ञान के जानकार हो वहां रहने से बीमारियों से तुरंत मुक्ति मिल जाती है। अचानक आवश्यकता होने पर समय पर इलाज मिल सकता है। 
 
अत : इन 5 व्यक्तियों को अपने निवास के आसपास होना चाहिए या फिर जहां इनका निवास हो वहां पर रहना उत्तम होता है। ALSO READ: Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार कैसा होना चाहिए देश के प्रधान को?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाभारत में सबसे शक्तिशाली महिला कौन थीं?