Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- श्रावण कृष्ण चतुर्दशी
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
  • जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त-शिव चतुर्दशी, लोकमान्य तिलक, आजाद जयंती
  • राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
webdunia

संत ही ईश्वर प्राप्ति का मूल साधन

आदि अनंत है परमात्मा

Advertiesment
हमें फॉलो करें धर्म प्रवचन
WD

परमात्मा आदि अनंत है। न उसके आदि का पता है न अंत का, फिर उसे जन्मा भी नहीं कहा जा सकता। क्षणमात्र के लिए अजन्मा तो कहा जा सकता है पर जन्मा नहीं। वास्तव में वह जन्मा अजन्मा दोनों से ही मुक्त है, बाकी सब उसके चेतन मात्र निर्माण स्वरूप है।

निर्माण स्वरूप परमात्मा से यह वाणी प्रकट हुई है। वाणी के प्रकट होने से अंड, पिंड, ब्रह्माण्ड की रचना हुई। इसकी रचना होते ही तमाम योनियां प्रकट हुई।

देव दैत्य आदि चौरासी लाख योनियां प्रकट हुईं जिनमें जलचर, नभचर, भूचर और थलचर हुए लेकिन ईश्वर प्राप्ति का साधन किसी भी योनि में नहीं हुआ। फिर मनुष्य का शरीर प्रकट हुआ और मनुष्य शरीर प्रगट होने पर इसके बीच 'एक संत प्रगट भयो, दीन्हों आत्मज्ञान।'

webdunia
ND
आत्मज्ञान का साक्षात्कार कराने के लिए ईश्वर की संत रूपी शक्ति प्रकट हुई। संत ही ईश्वर प्राप्ति कराने का मूल साधन है। इन मनुष्य के तन से आप जो चाहें प्राप्त कर सकते हैं।

मनुष्य के तन से ही आ चाहे स्वर्ग ले लो, बैकुण्ठ ले लो, मोक्ष पद प्राप्त कर लो या फिर से बंधन ले लो, इसलिए बड़े, भाग मानुष तन पाया। मनुष्य शरीर पूर्ण मुक्त है पर पूर्ण सतगुरु के मिलने पर ही ज्ञान होता है। पूर्ण सतगुरु प्रगट होकर अज्ञान का ताला खोल देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi