Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नवमी तिथि)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल नवमी
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:55 से दोपहर 12:52 तक।
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- महेश नवमी, महेश जयंती
  • राहुकाल: दोपहर 03:53 से शाम 05:37 तक
webdunia

भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार है 'मंत्र साधना'...

Advertiesment
mantra sadhana
मंत्र साधना कई प्रकार की होती है। मं‍त्र से किसी देवी या देवता को साधा जाता है और मंत्र से किसी भूत या पिशाच को भी साधा जाता है। मंत्र का अर्थ है मन को एक तंत्र में लाना। मन जब मंत्र के अधीन हो जाता है तब वह सिद्ध होने लगता है। ‘मंत्र साधना’ भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार है।


 
मुख्यत: 3 प्रकार के मंत्र होते हैं- 1. वैदिक मंत्र, 2. तांत्रिक मंत्र और 3. शाबर मंत्र।
 
मंत्र जप के भेद- 1. वाचिक जप, 2. मानस जप और 3. उपाशु जप।
 
* वाचिक जप में ऊंचे स्वर में स्पष्ट शब्दों में मंत्र का उच्चारण किया जाता है।

* मानस जप का अर्थ मन ही मन जप करना।

* उपांशु जप का अर्थ जिसमें जप करने वाले की जीभ या ओष्ठ हिलते हुए दिखाई देते हैं लेकिन आवाज नहीं सुनाई देती। बिलकुल धीमी गति में जप करना ही उपांशु जप है।
 
आगे पढ़ें मंत्र साधना के नियम

 
 

जानिए मंत्र साधना के नियम : - 

webdunia


 

मंत्र-साधना में विशेष ध्यान देने वाली बात है- मंत्र का सही उच्चारण। दूसरी बात जिस मंत्र का जप अथवा अनुष्ठान करना है, उसका अर्घ्य पहले से लेना चाहिए। मंत्र सिद्धि के लिए आवश्यक है कि मंत्र को गुप्त रखा जाए। प्रतिदिन के जप से ही सिद्धि होती है।
 
किसी विशिष्ट सिद्धि के लिए सूर्य अथवा चंद्र ग्रहण के समय किसी भी नदी में खड़े होकर जप करना चाहिए। इसमें किया गया जप शीघ्र लाभदायक होता है। जप का दशांश हवन करना चाहिए और ब्राह्मणों या गरीबों को भोजन कराना चाहिए।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi