khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बढ़ रहा है भारतीय महिलाओं में पोर्न का चस्का

Advertiesment
Indian women
भारतीय महिलाओं का छवि यूं तो काफी शालीन मानी जाती है, लेकिन एक सर्वे में जरूर चौंकाने वाली जानकारी सामनेआई है। इस सर्वे के मुताबिक भारतीय महिलाएं कुछ ज्यादा ही पॉर्न देखने लगी हैं। इतना ही नहीं पोर्न देखने के मामले में भारत की स्थिति सातवें पायदान से ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गई है।

पोर्नहब और रेडट्यूब नाम की दो एडल्ट साइट्स के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इन दोनों वेबसाइट्स पर हर महीने करीब 4 करोड़ नए विजिटर्स आते हैं। सर्वे के मुताबिक दुनिया भर में पोर्न देखने वालों में 24 फीसदी संख्या महिलाओं की है जबकि 76 फीसदी पुरुष ऐसा करते हैं।

इस सर्वे से यह तो जाहिर होता है कि पोर्न देखने के मामले में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा है। लेकिन, यह भी उतना ही सच है कि महिलाओं की संख्या में पिछले साल के मुकाबले एक फीसदी का इजाफा हुआ है।
पोर्न देखने में किस देश की महिलाएं हैं सबसे आगे... पढ़ें अगले पेज पर...

पोर्न देखने के मामले में ब्राजील और फिलीपीन्स में महिला और पुरुषों का सबसे ज्यादा अनुपात है। यहां 35 फीसदी महिलाएं जबकि 65 प्रतिशत पुरुष पोर्न देखते हैं। भारत का नंबर तीसरा है, जहां 30 फीसदी महिलाएं पोर्न देखना पसंद करती हैं। वहीं अमेरिका 23 फीसदी महिलाओं के आंकड़े साथ भारत से नीचे के पायदान पर है।

इस सर्वे के मुताबिक महिलाएं सामान्य पोर्न से इतर महिलाओं के प्लेज़र संबंधी पोर्न देखना ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि देखने में आया है कि महिलाओं ने पोर्न देखने के लिए पुरुषों से ज्यादा समय बिताया है। जहां पुरुषों का औसत समय 9 मिनट 22 सेकंड्स है, वहीं महिलाओं ने औसतन 10 मिनट 10 सेकंड का समय पोर्न को दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi