Publish Date: Wed, 08 Jun 2011 (00:41 IST)
Updated Date: Tue, 07 Jun 2011 (23:03 IST)
आयकर विभाग द्वारा दो व्यावसायिक संस्थानों पर की गई सर्वे की कार्रवाई में 12 करोड़ 73 लाख रुपए की अघोषित संपत्ति उजागर हुई है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अर्पित सुराना के रेसकोर्स रोड स्थित अनिल स्टील वर्क्स और साँवेर रोड स्थित जैन ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड पर सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई मंगलवार सुबह तक जारी रही। यह कार्रवाई आयकर आयुक्त-1 बीपी जैन के निर्देशन व अपर आयुक्त मनोज कुमार के मार्गदर्शन में उपायुक्त सच्चिदानंद दुबे व टीम द्वारा की गई।