Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर के शिशु कुंज स्‍कूल के 35 बच्‍चे बीमार, लंच के बाद पेट दर्द और उल्टी से मचा हड़कंप, परिजनों का स्‍कूल में हंगामा

Advertiesment
Shishu Kunj School
इंदौर के नामी स्‍कूल शिशुकुंज में लंच के बाद 35 से ज्‍यादा बच्‍चों के बीमार होनी की बात सामने आई है। लंच के बाद कई बच्‍चों को पेट दर्द और उल्‍टी हुई है। जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली, बच्‍चों के परिजन स्‍कूल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। हालांकि स्कूल के मेल आईडी पर 30 से 35 पेरेंट्स के मेल जरूर आए हैं। जिसमें बच्चे की तबीयत खराब होने की बात है।

दरअसल, ये मामला इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल का है। जहां शनिवार को स्कूल में लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीतय बिगड़ने की बात सामने आई है। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत का होना पता चला है।

सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पेरेंट्स स्कूल में हंगामा करते नजर आ रहे है। कुछ पेरेंट्स कह रहे हैं कि यहां पर स्टाफ के दो से तीन लोग हैं, जबकि इतने सारे पेरेंट्स हैं आप स्थिति को तो समझिए। यहां पेरेंट्स परेशान हो रहे है, इतने सारे पेरेंट्स खड़े हैं।

मालमे में जब स्कूल प्रबंधन से बात की तो रिचा तिवारी, एडमिनिस्‍ट्रेशन कॉर्डिनेटर ने कहा कि बच्‍चों के बीमार होने संबंधी 30 से 35 परिजनों के मेल आए हैं। उन्‍होंने बताया कि संक्रमण क्‍यों और कैसे हुए, इसकी जानकारी हमें अभी नहीं है। हमारा ओपन किचन है। परिजन भी किचन का इंस्‍पेक्‍शन कर सकते हैं, इसके अलावा फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी भी समय समय पर चेक करते हैं। अभी भी वो आए हुए हैं। रिचा तिवारी ने बताया कि स्कूल में पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। यहां आरओ का पानी ही इस्तेमाल किया जाता है। स्कूल में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। कोई बच्चे के एडमिट होने की जानकारी नहीं है, लेकिन 30 से 35 पेरेंट्स के मेल आए हैं, जिसमें उनके बच्चों के बीमार होने की बात है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो : बता दें कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पेरेंट्स स्कूल में हंगामा करते नजर आ रहे है। कुछ पेरेंट्स कह रहे हैं कि यहां पर स्टाफ के दो से तीन लोग हैं, जबकि इतने सारे पेरेंट्स हैं आप स्थिति को तो समझिए। यहां पेरेंट्स परेशान हो रहे है, इतने सारे पेरेंट्स खड़े हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत