Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर के आसपास 15 टूरिस्ट स्‍थलों पर बैन, इस वजह से प्रशासन ने लगाई रोक

Advertiesment
Ban on 15 tourist places around Indore
आए दिन होने वाले हादसों और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए इंदौर प्रशासन ने इंदौर के आसपास के कई पर्यटन स्‍थलों पर फिलहाल रोक लगा दी है। बता दें कि इंदौर जिला प्रशासन ने महू के 15 टूरिस्ट स्पॉट पर बैन लगा दिया है। ये निर्णय बामनिया कुंड और चोरल डैम में हुई 2 युवकों की मौत के बाद लिया गया है।

क्‍यों लगाया प्रतिबंध : इस बारिश के मौसम में यदि आप महू के पर्यटक स्थानों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इंदौर जिला प्रशासन ने महू के 15 टूरिस्ट स्पॉट पर बैन लगा दिया है। ये निर्णय बामनिया कुंड और चोरल डैम में हुई 2 युवकों की मौत के बाद लिया गया है। हालांकि जामगेट और पाताल पानी को इस आदेश से मुक्त रखा गया है।

इन जगहों पर प्रतिबंध : तींछा फॉल, चोरल फॉल, चोरल डैम (सिर्फ बोटिंग चालू), शीतला माता फॉल, कजलीगढ़, मेहंदी कुंड, जामन्या कुंड, मोहाड़ी फॉल, रतबी वाटरफॉल, लोहिया कुंड, जूना पानी, चिड़िया भड़क, बामनिया कुंड, जोगी भड़क, हत्यारी खोह।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका के मुंह पर पड़ा तमाचा, इजराइल के खिलाफ ईरान ने जंग भी जीती, खामनेई का दावा