Publish Date: Wed, 25 Sep 2024 (11:39 IST)
Updated Date: Wed, 25 Sep 2024 (11:43 IST)
Indore News: इंदौर के एमजी रोड इलाके में 2 माह पहले बीजेपी नेता मोनू कल्याणे (Monu Kalyane) की 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को मोनू की पत्नी ने दीपिका कल्याणे (Deepika Kalyane) भी सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि उसने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन शव को लेकर एमवाय पहुंचे।
एमजी रोड पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम दीपिका कल्याणे (28) पति मोनू कल्याणे है। सुबह करीब 9 बजे परिजन उसे मृत अवस्था में लेकर एमवाय पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हालांकि सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Edited by: Ravindra Gupta