Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Indore Bus Hijack Case : बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बस को किया हाईजैक, घंटों तक शहर में घुमाया

हमें फॉलो करें Indore Bus Hijack Case : बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बस को किया हाईजैक, घंटों तक शहर में घुमाया
, गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (18:00 IST)
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में खौफनाक मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने स्टाफ को कुछ घंटों के लिए बंदूक की नोक पर रखा और शहर में घुमाते रहे। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना इंदौर के पिपलिहाना चौराहे पर बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है। 
 
यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना पूरी तरह से कैद हो गई है। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ-साफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस को भी उपलब्ध कराया गया है।
 
 
खबरों के मुताबिक  यहां बदमाश अचानक बस में चढ़े और ड्राइवर को धमकी देते हुए बस हाईजेक कर लिया। बदमाशों ने कंडक्टर से पर्स और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के पास हथियार भी थे। 
 
इसके दम पर उन्होंने बस को पूरे शहर में घुमाया। हाइजैक के समय बस में यात्री नहीं थे। बस को हाईजैक करके उसे चार थाना क्षेत्रों में घुमाया गया। बदमाशों के बस से उतरते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने घटना की जानकारी बस के मालिक को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक गया। Edited By : Sudhir Sharma
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय राउत का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा