Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 (21:02 IST)
Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 (21:49 IST)
इंदौर-देवास हाईवे पर अर्जुन बड़ौदा के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया। ऐसे में जाम लगना शुरू हो गया। हालात ऐसे हो गए कि वाहन रेंगते रहे। डकाचिया से अर्जुन बड़ौदा के बीच 8 किलोमीटर के हिस्से में भयंकर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे में यातायात प्रभावित न हो, इसे सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
खबरों के अनुसार, इंदौर-देवास हाईवे पर अर्जुन बड़ौदा के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया। ऐसे में जाम लगना शुरू हो गया। ऐसे में यातायात प्रभावित न हो, इसे सुनिश्चित करने हेतु आज कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की प्रभावी सूचना व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर आशीष सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर में यातायात को हर हाल में सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे की वर्षाकाल में किसी भी परिस्थिति में यातायात बाधित नहीं हो, जाम नहीं लगे। उन्होंने कहा कि बायपास पर निर्माणाधिन ओवरब्रिज के कारण यातायात में समस्याएं आ रही हैं।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि निर्माणाधिन ओवरब्रिज के डायवर्ट और सर्विस रोड़ पर आवश्यकता के अनुसार सुधार कार्य अतिशीघ्र किया जाए। असुविधा से बचने के लिए भारी वाहन चालक एबी रोड पर देवास जाने के लिए मानपुर, घाटा बिल्लोद, लेबड़, बदनावर, बड़नगर, उज्जैन से देवास मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour