Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टला बड़ा हादसा, कांच में दरार आने से Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

हमें फॉलो करें टला बड़ा हादसा, कांच में दरार आने से Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
, मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (19:39 IST)
इंदौर। कांच में दरार आने से इंडि‍गो फ्लाइट को आपात स्थिति में इंदौर वि‍मानतल पर लैंडिंग करवानी पड़ी। खबरों के अनुसार इंडिगो का वि‍मान चेन्‍नई जा रहा था तभी पता चला कि कांच में दरार है।
 
फ्लाइट को आपात स्‍थ‍िति में इंदौर विमानतल पर उतारने का फैसला कि‍या गया। इससे हादसा टल गया। किसी तरह के नुकसान की अभी जानकारी नहीं मिली है। 
यात्र‍ियों को चेन्‍नई भेजने के लिए अब दूसरे विमान का प्रबंध किया गया। खबरों के मुताबिक इंदौर से चेन्नई के लिए रवाना हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
 
फ्लाइट के सामने वाले कांच में अचानक आई दरार की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ी। फ्लाइट में 94 यात्री सवार थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पारा शिक्षकों ने ममता के आवास के निकट नहर में खड़े होकर किया प्रदर्शन