Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 (12:19 IST)
Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 (20:24 IST)
Dr. Akhilesh Chandra Sharma: डॉ. अखिलेश चंद्र शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'विश्व सभ्यताओं का जनक भारत' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्यप्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने भेंट की।
सुश्री ठाकुर ने मंत्रीद्वय को यह पुस्तक नीमच में भेंट की। डॉ. शर्मा ने उषा दीदी का आभार व्यक्त किया है।
ग्रंथ के बारे में : उक्त ग्रन्थ में 131 पुस्तकों के माध्यम से जिसमें 35 विदेशी ग्रन्थ शामिल हैं, द्वारा सिद्ध किया गया है कि मनुष्य की उत्पत्ति भारत में ही हुई, जिन्हें आर्य कहा गया।
भारतीय आर्यों/हिन्दुओं ने ही शनै शनै विश्व में मानव सभ्यता स्थापित की। अर्थात विश्व के सभी लोगों के पूर्वज भारतीय आर्य (हिन्दू) हैं। विश्व की 17 प्राचीन सभ्यताओं का प्रमाण के साथ वर्णन किया गया है।
उक्त शोध ग्रन्थ को 5 भारत के विश्वविद्यालयों के कुलपति, 14 प्रसिद्ध वैदिक विद्वान व इतिहासकार, 5 केन्द्रीय व राज्य शासन के मंत्री व मुख्यमंत्री, 5 विशिष्ट विभूतियों से प्रशंसा प्राप्त हो चुकी है।
webdunia
Publish Date: Wed, 06 Sep 2023 (12:19 IST)
Updated Date: Wed, 06 Sep 2023 (20:24 IST)