Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में डस्टबिन में मिले 2 नवजातों के शव, मचा हड़कंप

हमें फॉलो करें इंदौर में डस्टबिन में मिले 2 नवजातों के शव, मचा हड़कंप
, बुधवार, 25 मई 2022 (09:41 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिन में 2 नवजात बच्चों के शव मिले।
 
इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में एक महिला नगर निगम के लिटलबिन में 2 नवजातों को फेंक गई। रोज की तरह रोड पर लगे डस्टबिन से कचरा लेने पहुंचे निगमकर्मी को डस्टबिन से 2 नवजात बच्चों के भ्रूण मिले। जिसके बाद निगमकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
 
पुलिस ने दोनों नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवा दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से निर्दयी मां की तलाश शुरू कर दी है। 
 
थाना प्रभारी अभय नीमा के अनुसार, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से उस निर्दयी मां की तलाश शुरू कर दी है जिसने अपने कुकर्मो को छिपाने के लिए दोनों नवजात बच्चों के शवों को फेंक दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज भारत बंद, जानिए किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?