Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर के बाहर रंगोली बना रही 2 बच्चियों को कार ने कुचला, आरोपी फरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (08:53 IST)
Indore accident news : इंदौर के जय भवानी नगर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर रंगोली बना रही 2 बच्चियों को कुचल दिया। घटना के बाद से कार चालक तुषार अग्रवाल मौके से फरार हो गया।
 
हादसे में प्रियांशी (21) पुत्री पवन प्रजापत और निव्या (13) पुत्री आनंद प्रजापत घायल हो गई। आसपास के रहवासियों ने तुरंत बच्चियों को कार के नीचे से निकाला। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
हादसे के बाद आसपास के रहवासियों ने बच्चियों को कार के नीचे से निकाला। लोग घटना के बाद भड़क गए और कार को पलट दिया। इसके बाद लोगों ने रास्ते पर चक्काजाम किया और नारेबाजी की।
 
 एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर चक्काजाम को समाप्त करवाया। पुलिस ने कार के नंबर MP09ZW7287 के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिल स्टार विजय की राजनीति में एंट्री, क्या तमिलगा वेट्ट्री कझगम DMK को दे सकेगी चुनौती?