Publish Date: Sat, 10 Jun 2023 (22:57 IST)
Updated Date: Sat, 10 Jun 2023 (23:09 IST)
इंइंदौर। चुनावी सरगर्मियों के बीच जबलपुर में जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना का शुभारंभ करते हुए जहां 1000 रुपए ट्रांसफर कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनके सपनों के शहर इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया खबरों के अनुसार भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ही मिलकर पिटाई कर दी।
खबरों के मुताबिक सौगात मिश्रा ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर उनकी पिटाई की गई। घटना ढाबे में खाने खाते समय हुई। लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरों के मुताबिक मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवांर भी मौजूद थे। मारपीट में उनका भी कुर्ता फटा है। पीटने वाले भाजयुमो के प्रदेश मंत्री और उनके साथी बताए जा रहे हैं।