Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंसानियत की मिसाल : मुस्लिमों ने किया हिन्दू महिला का अंतिम संस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंसानियत की मिसाल : मुस्लिमों ने किया हिन्दू महिला का अंतिम संस्कार
, सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (14:40 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस संक्रमण के भय के बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं, जो यकीन दिलाती हैं कि आज भी इंसानियत जिंदा है। यहां मुस्लिमों मिलकर ने एक हिन्दू महिला का अंतिम संस्कार पूरी रीति के अनुसार किया। 
 
ऐसी वाकए यह साबित करते हैं कि हिन्दुस्तान की धरती पर सभी धर्मों के लोग प्रेम और भाईचारे से रहते हैं। सिर्फ राजनीतिज्ञ अपने फायदे के लिए हिन्दू-मुस्लिम के बीच लकीर खींचते हैं
 
साउथ तोड़ा के जूना गणेश मंदिर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला कई दिनों से बीमार थी। मोहल्ले के लोग महिला को दुर्गा मां कहकर पुकारते थे।
webdunia

आज सुबह कुछ मुस्लिम युवकों को पता चला कि दुर्गा मां की मौत हो गई तो उनके दो लड़कों को खबर दी गई, जो कहीं और रहते थे।
 
मां की मौत की खबर सुनकर वे आए, लेकिन उनके पास अंतिम संस्कार के लिए रुपए नहीं थे। तभी मोहल्ले में रहने वाले अकील भाई, असलम भाई, मुद्दसर भाई, राशिद इब्राहिम मामू, इमरान सिराज ने महिला का अंतिम संस्कार किया। मुस्लिम युवकों ने महिला की अर्थी को कांधा भी दिया। महिला के शव को मुखाग्नि भी दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona virus मामलों में मृत्यु दावों से मना नहीं कर सकती बीमा कंपनियां