Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में 18 जून से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी मेट्रो, 1 साल बाद यात्रियों को मिलेगा लंबे सफर का लुत्‍फ

Advertiesment
indore metro rail
इंदौर में अब मेट्रो का सफर सुपर कॉरिडोर तक ही नहीं, बल्‍कि 18 जून से यात्रियों को रेडिसन चौराहे तक मेट्रो सेवा का लाभ मिल सकेगा। बता दें कि गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने का फैसला लिया गया है।

गुरुवार को भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि 18 जून से इंदौर में गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इंदौर में मौजूद रहेंगे और मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 31 मई को सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर लंबे हिस्से में पांच स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू किया गया था। पहली बार शहरवासियों ने मेट्रो में सफर कर अनुभव लिया था। अब लगभग एक वर्ष बाद मेट्रो का दायरा बढ़ाकर रेडिसन चौराहे तक किया जा रहा है। इससे करीब 17 किलोमीटर लंबे रूट पर यात्रियों का आवागमन संभव हो सकेगा।

एयरपोर्ट का भूमिगत स्टेशन सबसे पहले तैयार होने वाला स्टेशन होगा। योजना के तहत जून 2028 तक एयरपोर्ट से खजराना क्षेत्र तक मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान