Publish Date: Thu, 07 Nov 2024 (15:45 IST)
Updated Date: Thu, 07 Nov 2024 (16:18 IST)
Indore news in hindi : पटाखों की तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों से शहर को निजाज दिलाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर उन पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैकड़ों बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसर जब्त कर उन्हें बुलडोजर से कुचल दिया। लोगों की परेशानी को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाही की।
उल्लेखनीय है कि पुलिस शहर भर में विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाई साइलेंसर जब्त कर रही है। बाइक से साइलेंसरों को निकालने में मैकेनिकों की मदद ली जा रही है। इस तरह के साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर एक हजार रुपए का जुर्माना लग रहा है और साइलेंसर भी जब्त हो रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में शांति बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण को रोकना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें