Publish Date: Mon, 25 Dec 2017 (15:22 IST)
Updated Date: Mon, 25 Dec 2017 (15:25 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में महज आधे घंटे में इंदौर नगर निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले छ: लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर हर व्यक्ति से पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला।
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नटवर सारडा ने बताया कि निगम सीमा में सार्वजनिक स्थल पर थूकने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के आदेश आज से प्रभावी हो गए हैं।
इसके छ: लोगों को थूक कर गंदगी करते पकड़ा गया। सभी से पांच-पांच सौ रुपये का अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और सेहत के लिए हानिकारक पदार्थों का उपभोग करने से नागरिकों को रोकने का प्रयास करना है। इन सभी लोगों का रेडियो एवं अन्य माध्यमों से नाम सार्वजनिक भी किया जाएगा। (वार्ता)