Publish Date: Mon, 04 Oct 2021 (11:16 IST)
Updated Date: Mon, 04 Oct 2021 (11:19 IST)
बांग्लादेश से अवैध तरीके से युवतियों को सीमा पार कराकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने वाले दलाल को इंदौर विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था, जो पिछले 11 महीने से फरार चल रहा था। हर महीने 55 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। 5 साल से वह इस धंधे में है।
खबरों के मुताबिक आरोपी 75 लड़कियों से अब तक शादी कर चुका है। गुरुवार को इंदौर एसआईटी ने मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था। इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। इसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां थीं।