Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला

शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा था कि 'जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे… हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijay Shah

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंदौर , बुधवार, 14 मई 2025 (14:09 IST)
Vijay Shah's indecent comment against Colonel Sofia Qureshi: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) के बारे में कथित रूप से अशोभनीय बयान पर आक्रोश जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) का पुतला फूंका। कांग्रेस के महिला मोर्चे की अगुवाई में शहर के रीगल चौराहे पर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के जनजातीय कार्य मंत्री शाह के खिलाफ नारे लगाए।ALSO READ: MP: कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी, 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं, विवादित बयान पर बोले मंत्री विजय शाह
 
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में  मंत्री का पुतला फूंका : प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में काबीना मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैनर भी थाम रखा था जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी को 'भारत की शेरनी' बताया गया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि शाह ने सेना की एक महिला अधिकारी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। हम राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करते हैं कि ऐसे मंत्री को वह अपने मंत्रिमंडल से तत्काल बाहर निकालें।ALSO READ: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के बयान से मायावती नाराज, जानिए क्या कहा?
 
शहर में कांग्रेस के एक अन्य प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी की तस्वीर पर दूध चढ़ाया और शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की। शाह ने इंदौर जिले में महू के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विवादास्पद बयान दिया था।ALSO READ: कर्नल सोफिया कुरैशी पर MP के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी, जानिए क्या कहा विजय शाह ने
 
शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा था कि 'जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे… हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कराई।' कांग्रेस का आरोप है कि राज्य के काबीना मंत्री ने यह अशोभनीय और नफरतभरा बयान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा