Publish Date: Mon, 25 Oct 2021 (18:00 IST)
Updated Date: Mon, 25 Oct 2021 (18:03 IST)
इंदौर। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व गैर इरादतन हत्या के आरोप में 5 माह से फरार राजेंद्र उर्फ राज बर्मन को बाणगंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर आंध्र प्रदेश फरार हो गया था।
खबरों के अनुसार, आरोपी 6 माह पूर्व नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उससे दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में नाबालिग ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या ली थी।
पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन निकाली तो आंध्रप्रदेश की मिली। बाद में पुलिस ने नकली गर्लफ्रेंड बनवाकर उसे आंध्र प्रदेश से जबलपुर मिलने बुलवाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।