khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रंगपंचमी पर उल्लास के रंगों सराबोर हुआ इंदौर (फोटो)

Advertiesment
Rangpanchami gair photos
मध्यप्रदेश के इंदौर के हृदयस्थल राजबाड़ा पर शुक्रवार को रंगपंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर और फाग यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े और जमकर रंग उड़ाया। राजबाड़े पर हुरियारों का पहुंचना शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गया था। जगह-जगह लगे मंचों से उत्सवप्रेमियों का अनूठे अंदाज में स्वागत किया जा रहा था। गेरों में मिसाइलों से रंग उड़ाया गया और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। ऐसा लग रहा था, जैसे शहर के सारे रास्ते राजबाड़े पर आकर ही खत्म हो रहे थे।  (सभी फोटो : धर्मेन्द्र सांगले)

गली, मोहल्ले और आंगन में रंगों का धमाल मचाने के बाद रंगरसियों का अगला ठिकाना राजबाड़ा ही था। गेर की मस्ती में रंग जाने के लिए लोग परिवार सहित वहां पहुंचे और जमकर गुलाल उड़ाया।  राजबाड़ा से 3 यात्राएं निकलीं। सबसे पहले टोरी कॉर्नर से निकली गेर राजबाड़ा होते हुए सराफा पहुंची। टोरी कॉर्नर, मल्हारगंज से गेरों का आना सुबह 10.30 बजे से शुरू हो गया था। इसके बाद नृसिंह बाजार चौराहे से फाग यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। तीसरी यात्रा टोरी कॉर्नर मार्ग से गोराकुंड होते हुए राजबाड़ा पहुंची। इसमें युवा अलग ही मस्ती में नजर आए।
 
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
आयोजित टेपा सम्मेलन में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया को भारत का ठोस जवाब, जडेजा ने झटके 5 विकेट