Publish Date: Tue, 29 Oct 2019 (10:16 IST)
Updated Date: Tue, 29 Oct 2019 (11:03 IST)
इंदौर। तेजाजी नगर थाना इलाके में रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर के बाद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हादसे में 6 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के अनुसार हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी और एक 4 वर्ष का बच्चा बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बड़ी मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं।
इसी दौरान आमने-सामने टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों को इस टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।