Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 (15:32 IST)
Updated Date: Tue, 09 Jan 2024 (16:01 IST)
- माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा
-
बस में बैठे बच्चों में हड़कंप
-
लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Indore crime news : इंदौर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों से भरी एक बस बेकाबू हो गई। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बस एक प्राइवेट स्कूल की थी। माणिकबाग ब्रिज के पास बस ने अनियंत्रित होकर एक टू व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
इसके बाद बस एक बिजली के खंभे में जा घुसी। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की वजह से बच्चे बुरी तरह घबरा गए।
Edited by : Nrapendra Gupta